लाइव न्यूज़ :

रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर ग्रुप के साथ 24,713 करोड़ रु का सौदा पूरा करने के लिए समयसीमा बढ़ायी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने फ्यूचर ग्रुप के साथ 24,713 करोड़ रुपये के सौदे को पूरा करने की समयसीमा दूसरी बार 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दी है क्योंकि सौदे को अब तक नियामकीय और न्यायिक मंजूरी नहीं मिली है।

फ्यूचर रिटेल ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने सौदा पूरा करने की समयसीमा 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी है, जिसे रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड ने विधिवत स्वीकार कर लिया है।" रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड आरआरवीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है।

फ्यूचर रिटेल ने एक नियामकीय सूचना में कहा है कि इससे पहले, आरआरवीएल ने 31 मार्च, 2021 से 30 सितंबर, 2021 तक सौदा पूरा करने की समयसीमा बढ़ा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?