लाइव न्यूज़ :

रिलाइंस इंफ़्रा को 1,325 करोड़ रुपये के शेयर, वारंट जारी करेगी रिलायंस पावर

By भाषा | Updated: June 13, 2021 20:24 IST

Open in App

दिल्ली 13 जून रिलायंस पावर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने रविवार को अपनी प्रवर्तक कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को कुल 1,325 करोड़ रुपये के 59.5 करोड़ इक्विटी शेयर और 73 करोड़ वारंट जारी करने के प्रस्ताव को की मंजूरी दी।

रिलायंस पावर ने रविवार को शेयर बाजार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने सूचीबद्ध कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को 10 रुपये के निर्गम मूल्य पर 59.5 करोड़ इक्विटी शेयरों और 73 करोड़ तक की संख्या वारंट तरजीही आधार पर जारी किए जाने को मंजूरी दी।

शेयर बाजार को दी गयी सूचना के अनुसार इससे रिलायंस पावर के कर्ज में 1,325 करोड़ रुपये की कमी आएगी। रिलाइंस पावर का वर्ष 2021-22 में कुल ऋण 3,200 करोड़ रुपये घट जाएगा।

नए शेयर जारी होने के बाद रिलायंस पावर में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और अन्य प्रवर्तकों का हिस्सा 25 प्रतिशत और वारंट को शेयर में परिवर्तित किए जाने के बाद उनकी हिस्सेदारी 38 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार