लाइव न्यूज़ :

नये प्रावधानों से रिलायंस, अन्य कंपनियों को गैस मूल्य निर्धारण में सरकारी मंजूरी की नहीं होगी जरूरत

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर यदि बाजार मूल्य से संबंधित नये दिशानिर्देशों का पालन किया जाता है तो रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा प्राकृतिक गैस के अन्य उत्पादकों को गैस मूल्य निर्धारण में सरकार की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पिछले सप्ताह ई-निविदा के माध्यम से घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस के बाजार मूल्य को लेकर दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया।

सरकार ओएनजीसी और ऑयल इंडिया को नामांकन आधार पर दिये गये पुराने तेल खंडों को छोड़ शेष सभी क्षेत्रों से उत्पादित प्राकृतिक गैस मूल्य को लेकर 2017 से ही छूट दे चुकी है।

अधिसूचना में कहा गया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी के गठजोड़ तथा ओएनजीसी जैसी कंपनियां उपभोक्ताओं को गैस की नीलामी करते आ रही हैं। वे आमतौर पर एक फार्मूला तैयार करते हैं और उपयोगकर्ताओं से बोलियां मांगते हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि वे मूल्य निर्धारण के फार्मूले को जारी रखेंगे, लेकिन अब उन्हें पांच पूर्व चयनित एजेंसियों के इलेक्ट्रॉनिक-प्लेटफॉर्म पर बोलियां लेनी होंगी।

एजेंसियों में एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड, राइट्स, एमएसटीसी और क्रिसिल रिस्क एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें