लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio: भारती एयरटेल की तुलना में चार गुना अधिक, जियो ने रिकॉर्ड बनाते हुए 82509 स्थानों पर 5जी उपकरण लगाए, देश के 410 जिलों में 5जी सेवाएं शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2023 22:01 IST

Reliance Jio: तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र एवं मुंबई में भी 7,000-8,900 स्थानों पर नवीनतम दूरसंचार सेवाओं के लिए उपकरण लगाए गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल ने तीन मार्च, 2023 तक देशभर में 19,142 जगहों पर 5जी सेवाओं के लिए उपकरण लगाए हैं। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियां लगातार 5जी सेवाओं का विस्तार कर रही हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने गत एक अक्टूबर को 5जी सेवाओं का उद्घाटन किया था।

Reliance Jio: देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल की तुलना में चार गुना अधिक स्थानों पर 5जी उपकरण (साइट) स्थापित किए हैं। तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र एवं मुंबई में भी 7,000-8,900 स्थानों पर नवीनतम दूरसंचार सेवाओं के लिए उपकरण लगाए गए हैं। 

दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि जियो ने 82,509 स्थानों पर 5जी उपकरण लगाए हैं, जबकि एयरटेल ने तीन मार्च, 2023 तक देशभर में 19,142 जगहों पर 5जी सेवाओं के लिए उपकरण लगाए हैं। इसके लिए जरूरी ढांचा भी चरणबद्ध ढंग से खड़ा किया जा रहा है।

दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार परियोजनाओं एवं ढांचागत स्थिति पर जारी मासिक रिपोर्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों देश में 5जी सेवाओं का उद्घाटन होने के बाद से दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियां लगातार 5जी सेवाओं का विस्तार कर रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने गत एक अक्टूबर को 5जी सेवाओं का उद्घाटन किया था। उसके बाद से छह महीनों के भीतर देश के 410 जिलों में 5जी सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। दिल्ली में सबसे ज्यादा 13,094 जगहों पर 5जी सेवाओं के लिए उपकरण लगाए गए हैं।

टॅग्स :रिलायंस जियोBharti AirtelजियोएयरटेलVodafone Idea
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबार6,37,90,68,254 रुपये का जीएसटी जुर्माना, वोडाफोन आइडिया पर शिकंजा

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित