लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो देश में सबसे पहले करेगा 5जी की पेशकश : मुकेश अंबानी

By भाषा | Updated: June 24, 2021 17:02 IST

Open in App

मुंबई, 24 जून रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि देश में 5जी सेवाओं की शुरूआत रिलायंस जियो ही करेगा।

अंबानी ने आरआईएल की 44वीं सालाना आम सभा के दौरान कहा, ‘‘रिलायंस जियो ने अत्याधुनिक स्टैंडअलोन 5जी तकनीक को विकसित करने में जबरदस्त बढ़त हासिल की है, जो वायरलेस ब्रॉडबैंड के लिए बड़ी छलांग है।’’

उन्होंने कहा कि 5जी परीक्षणों के दौरान जियो ने सफलतापूर्वक एक जीबीपीएस से अधिक की स्पीड पाई है और जियो का ‘मेड इन इंडिया’ समाधान विश्व स्तर का है।

सरकार ने हाल में 5जी परीक्षण शुरू करने के लिए आवश्यक स्पेक्ट्रम कंपनियों को जारी किया था। जियो दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में 5जी तकनीक का परीक्षण कर रही है।

अंबानी ने बताया कि पूरे देश में फैले डेटा सेंटर्स पर 5जी नेटवर्क को इंस्टाल कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने अग्रणी वैश्विक भागीदारों के साथ 5जी उपकरणों की पूरी श्रृंखला विकसित कर रहे हैं। स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, मनोरंजन, खुदरा और अर्थव्यवस्था के लिए जियो बेहतरीन ऐप विकसित करेगा। इसका उदाहरण है अत्याधुनिक 5जी कनेक्टेड एम्बुलेंस, जिसे रिलायंस जियो सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के साथ मिलकर विकसित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?