लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो समुद्री दूरसंचार-केबल नेटवर्क बिछाने की वैश्विक मुहिम में शामिल

By भाषा | Updated: May 17, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई रिलायंस इंस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो भारत और आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट (डेटा) की जरूरतों को पूरा करने के लिये अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल प्रणाली बिछाने में जुटी है। कंपनी ने इसके लिये विश्व की कई प्रमुख वैश्विक साझेदारों और विश्व स्तरीय सबमरीन केबल आपूर्ति सबकॉम के साथ हाथ मिलाया है।

देश की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो ने सोमवार को एक बयान में कहा कि फिलहाल उसकी अगली पीढ़ी की दो सबमरीन केबल डालने की योजना है। इसमें एक प्रणाली भारत को सिंगापुर, थाईलैंड और मलेशिया तथा दूसरी इटली और पश्चिम एशिया तथा उत्तरी अफ्रीका क्षेत्रों के रास्ते एशिया प्रशांत बाजारों से जोड़ेगी।

बयान के अनुसार, ‘‘रिलायंस जियो भारत और आसपास के क्षेत्रों के डेटा जरूरतों को पूरा करने के लिये अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल प्रणाली तैयार कर रही है। क्षेत्र में डेटा की मांग में अभूतपूर्व वृद्धि को देखते हुए कंपनी फिलहाल अगली पीढ़ी की दो सबमरीन केबल डालेगी।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘भारत-एशिया-एक्सप्रेस (आईएएक्स) प्रणाली भारत को पूर्व की ओर सिंगापुर और उससे आगे कनेक्ट करेगी जबकि भारत-यूरोप-एक्सप्रेस (आईईएक्स) प्रणाली भारत को पश्चिम की ओर पश्चिम एशिया और यूरोप से जोड़ेगी।’’

आईएएक्स और आईईएक्स से भारत और भारत से बाहर डेटा और क्लाउड सेवाओं को पहुंचाने की क्षमता बढ़ेगी तथा ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं मिलेगी।

बयान के अनुसार इस उच्च गति की प्रणाली से 16,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक 200 टीबीपीएस (टेरा बिट प्रति सेकेंड) से अधिक की क्षमता प्रदान करेगा।

रिलायंस जियो के अध्यक्ष मैथ्यू ओमन ने इस बारे में कहा, ‘‘...रिलायंस जियो स्ट्रीमिंग वीडियो, रिमोट वर्कफोर्स, 5जी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) जैसी मांगों को पूरा करने के लिए अपनी तरह के पहले भारत-केंद्रित आईएएक्स और आईईएक्स सिस्टम बनाने का नेतृत्व कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के बीच इस महत्वपूर्ण काम को अंजाम तक पहुंचाना एक चुनौती है किंतु इस महामारी ने डिजिटल सेवाओं के लिए उच्च-स्तरीय ‘कनेक्टिविटी’ की आवश्यकता को भी रेखांकित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?