लाइव न्यूज़ :

रिलायंस ने मध्य प्रदेश में सीबीएम ब्लॉक से उत्पादित गैस के लिये बोलियां आमंत्रित की

By भाषा | Updated: February 24, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. ने बुधवार को मध्य प्रदेश में सीबीएम (कोल-बेड मिथेन) ब्लॉक से उत्पादित होने वाली गैस के लिए खरीदारों से बोलियां आमंत्रित की। इसके लिये न्यूनतम मूल्य तेल के मौजूदा भाव के आधार पर करीब 6 डॉलर प्रति यूनिट रखा गया है।

निविदा-सूचना के अनुसार रिलायंस ने सोहागपुर कोल-बेड मिथेन (कोयला भंडार से मिथेन गैस निकालना) ब्लॉक से निकलने वाली दैनिक 8.2 लाख घन मीटर गैस के लिये बोलियां आमंत्रित की है।

कंपनी वहां से इस गैस की आपूर्ति एक अप्रैल, 2021 से करना चाह रही है। इसका उपयोग उद्योगों में ईंधन के साथ साथ वाहनों के लिये सीएनजी और पाइप के जरिये घरों में पहुंचायी जाने वाली रसोई गैस के रूप में किया जा सकेगा।

इच्छुक खरीदारो कों ब्रेंट कच्चा तेल की कीमत के आधार पर गैस की बोली लगाने को कहा गया है।

रिलायंस ने नीलामी के लिए गैस की प्रति इकाई न्यूनतम दर ब्रेंट क्रूड की दर के 9.5 प्रतिशत के बराबर रखा है।ब्रेंट क्रूड का मौजूदा भाव 65 डॉलर प्रति बैरल है। इस हिसाब से कोयला खान या कोयले की परतों के बीच से निकाली जाने वाली गैस यानी सीबीएम की दर 6.17 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट बैठेगी।

रिलायंस ने मार्च 2017 में सीबीएम ब्लॉक से वाणिज्यिक रूप से गैस का उत्पादन शुरू किया और 2018 समाप्त होने से पहले 30 लाख घन मीटर प्रतिदिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

सीबीएम प्राकृतिक गैस है जो कोयला खदानों के अंदार कोयला भंडार में पाया जाता है। इसमें 90 से 95 प्रतिशत मिथेन होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी