लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर एफसीसीबी से 750 करोड़ रुपये जुटाएगी

By भाषा | Updated: September 25, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड (एफसीसीबी) के जरिये 750 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

बीएसई को भेजी सूचना में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने कहा कि संदीप खोसला को कंपनी का मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया गया है।

कंपनी ने कहा, ‘‘कंपनी के बोर्ड ने निजी नियोजन के आधार पर 10,00,00,000 बिना गारंटी वाले विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड जारी करने की मंजूरी दे दी है। ये बांड 2031 में परिपक्व होंगे। इनके लिए कूपन दर 4.5 प्रतिशत रखी गई है।

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने कहा कि ये बांड एफसीसीबी की शर्तों के अनुरूप 10 रुपये प्रत्येक के इक्विटी शेयरों में 101 रुपये प्रीमियम पर 111 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर परिवर्तित होंगे।

कंपनी निर्गम बंद होने की तिथि के 30 दिन के अंदर बांड जारी करेगी। यह निर्णय बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?