रिलायंस इन्फ्रा ने पीकेटीसीएल में अपनी हिस्सेदारी इंडिया ग्रिड ट्रस्ट को 900 करोड़ रुपये में बेची

By भाषा | Updated: January 9, 2021 13:17 IST2021-01-09T13:17:50+5:302021-01-09T13:17:50+5:30

Reliance Infra sold its stake in PKTCL to India Grid Trust for Rs 900 crore | रिलायंस इन्फ्रा ने पीकेटीसीएल में अपनी हिस्सेदारी इंडिया ग्रिड ट्रस्ट को 900 करोड़ रुपये में बेची

रिलायंस इन्फ्रा ने पीकेटीसीएल में अपनी हिस्सेदारी इंडिया ग्रिड ट्रस्ट को 900 करोड़ रुपये में बेची

नयी दिल्ली, नौ जनवरी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने परबती कोलडैम ट्रांसमिशन कंपनी लि. (पीकेटीसीएल) में अपनी समूची 74 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री का सौदा पूरा कर लिया है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उसने पीकेटीसीएल में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री इंडिया ग्रिड ट्रस्ट को की है। यह सौदा 900 करोड़ रुपये में हुआ है।

कंपनी ने कहा कि वह इस राशि का इस्तेमाल अपने कर्ज के बोझ को कम करने के लिए करेगी। इससे कंपनी पर बकाया कर छह प्रतिशत घटकर 14,000 करोड़ रुपये से 13,100 करोड़ रुपये पर आ जाएगा।

कंपनी ने कहा कि उसने पीकेटीसीएल में अपनी समूची हिस्सेदारी की बिक्री इंडिया ग्रिड ट्रस्ट को सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह सौदा 900 करोड़ रुपये में हुआ है।

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के पास हिमाचल प्रदेश और पंजाब में स्थित पीकेटीसीएल में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। यह रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (पीजीसीआईएल) का संयुक्त उद्यम है।

इस सौदे की घोषणा नवंबर, 2020 में हुई थी और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा इंडिया ग्रिड ट्रस्ट ने इस बारे में पक्के करार पर हस्ताक्षर किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Reliance Infra sold its stake in PKTCL to India Grid Trust for Rs 900 crore

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे