लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 13,101 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तेल-से-लेकर रसायन कारोबार में सुधार तथा खुदरा क्षेत्र में लगातार वृद्धि तथा दूरसंचार इकाई जियो के कारोबार में सतत वृद्धि से कंपनी के शुद्ध लाभ में बढ़ोतरी हुई है।

अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 13,101 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 11,640 करोड़ रुपये रहा था।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय घटकर 1,28,450 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,57,165 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?