लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तेल-से-रसायन कारोबार को अलग किया, नयी इकाई बनाई

By भाषा | Updated: January 24, 2021 15:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने तेल-से-रासायन कारोबार के लिए अलग इकाई बनाने का काम पूरा लिया है। कंपनी का कहना है कि इस कदम से उसे रणनीतिक साझेदारों के साथ वृद्धि के अवसरों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कंपनी की तेल-से-रसायन इकाई में परिशोधन संयंत्र, पेट्रोरसायन इकाइयां और खुदरा ईंधन विपणन कारोबार शामिल है। इसमें केजी-डी6 जैसे तेल व गैस उत्पादक क्षेत्र तथा कपड़ा व्यवसाय शामिल नहीं है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पहली बार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों में तेल-से-रसायन व्यवसाय की एकीकृत कमाई की जानकारी दी। इससे पहले परिशोधन व पेट्रोरसायन व्यवसाय की कमाई का ब्योरा अलग-अलग दिया जाता था, जबकि खुदरा ईंधन विपणन व्यवसाय के परिणाम कंपनी के खुदरा कारोबार के तहत जारी किये जाते थे।

दिसंबर तिमाही के परिणाम में कंपनी ने परिशोधन और पेट्रोरसायन के साथ-साथ खुदरा ईंधन विपणन कारोबार का परिणाम एक इकाई के तौर पर पेश किया। इसका परिणाम हुआ कि कंपनी ने परिशोधन से आय की जानकारी नहीं दी, जो कि कंपनी के तेल परिशोधन व्यवसाय के प्रदर्शन का आकलन करने के लिये सबसे महत्वपूर्ण आंकड़ा हुआ करता था।

कंपनी ने परिणाम जारी करने के बाद निवेशकों के समक्ष एक प्रस्तुति में कहा, ‘‘परिशोधन तथा पेट्रोरसायन कारोबार को तेल-से-रसायन इकाई के रूप में पुनर्गठित करने से नयी रणनीति के साथ ही प्रबंधन के नये रुख का पता चलता है।’’

कंपनी ने कहा कि यह समग्र व तेजी से निर्णय लेने की सुविधा देगा और इसके साथ-साथ रणनीतिक साझेदारी के साथ वृद्धि के आकर्षक अवसरों को आगे बढ़ाने की सहूलियत भी प्रदान करेगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सऊदी अरामको जैसी कंपनियों को हिस्सेदारी की संभावित बिक्री के लिये तेल-से-रसायन व्यवसाय को अलग इकाई बनाने का काम पिछले साल शुरू किया था। कंपनी के तेल-से-रसायन व्यवसाय का मूल्यांकन 75 अरब डॉलर किया गया था। कंपनी सऊदी अरब ऑयल कंपनी (अरामको) के साथ 20 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री के लिये बातचीत कर रही थी।

हालांकि, कंपनी ने अरामको के साथ चल रही बातचीत का उल्लेख नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?