लाइव न्यूज़ :

रिलांयस इंडस्ट्रीज, अन्य ऊर्जा कंपनियों ने हाइड्रोजन गठजोड़ बनाया

By भाषा | Updated: April 6, 2021 23:20 IST

Open in App

मुंबई, छह अप्रैल रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुवाई में कई वैश्विक ऊर्जा और औद्योगिक कंपनियां मंगलवार को ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव को लेकर नया संगठन बनाने के लिये एक मंच पर आयीं। यह संगठन इंडिया एच2 एलायंस (आईएच2ए) कहलाएगा।

इसका मकसद देश में शुद्ध रूप से शून्य कार्बन ऊर्जा का रास्ता तैयार करने के लिये हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी के वाणिज्यिकरण में मदद करना है।

मंच की तरफ से जारी बयान के अनुसार यह संगठन हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था और आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण की दिशा में कार्य करेगा। साथ ही हाइड्रोजन के दोनों रूपों (नीला और हरित) के उत्पादन और भंडारण में मदद करेगा। इसके अलावा हाइड्रोजन का उपयोग करने वाले औद्योगिक संकुलों तथा हाइड्रोजन युक्त ईंधन बैटरी के जरिये परिवहन व्यवस्था के विकास में भी मदद करेगा।

हालांकि, बयान में मंच के अन्य संस्थापक सदस्यों के नाम नहीं बताये गये हैं।

यह संगठन औद्योगिक संकुलों, रिफाइनरीज, उर्वरक, सीमेंट, बंदरगाह और लॉजिस्टिक जैसे क्षेत्रों पर ध्यान देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?