लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 17 लाख करोड़ रुपये के पार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बुधवार को बाजार बंद होने के समय 17 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े के पार निकल गया।

बीएसई में कंपनी का शेयर 1.02 प्रतिशत के लाभ से 2,695.90 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 1.90 प्रतिशत के लाभ से 2,719.50 रुपये तक गया था।

एनएसई में कंपनी का शेयर एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,694.95 रुपये पर बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 17,09,050.47 करोड़ रुपये हो गया। इससे पहले 27 सितंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 16 लाख करोड़ रुपये के पार निकला था।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के शेयर में इस साल अबतक 35.83 प्रतिशत का उछाल आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम