लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14 लाख करोड़ रुपये के पार

By भाषा | Updated: July 25, 2020 05:39 IST

रिलायंस कंपनी का आंशिक चुकता शेयर शेयर बाजारों में इस साल 15 जून को रिलायंस पीपी के अंतर्गत सूचीबद्ध हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देअमेजन की रिलायंस के खुदरा कारोबार में हिस्सेदारी पर नजर की रिपोर्ट के बीच कंपनी का शेयर बृहस्पतिवार को भी करीब 3 प्रतिशत उछला था। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का शेयर बीएसई में 4.15 प्रतिशत उछलकर 2,146.20 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी और उसके नई ऊंचाई पर पहुंचने के साथ बाजार मूल्यांकन शुक्रवार को 14 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। कंपनी का सूचीबद्ध आंशिक चुकता शेयर का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 54,262.45 करोड़ रुपये रहा।

पूर्ण चुकता और आंशिक चुकता शेयर को मिलाकर रिलांयस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14,14,825.44 करोड़ रुपये पहुंच गया। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का शेयर बीएसई में 4.15 प्रतिशत उछलकर 2,146.20 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 4.95 प्रतिशत तक मजबूत हुआ और रिकार्ड 2,162.80 रुपये प्रति शेयर तक चला गया था।

इससे बीएसई में कारोबार के बाद बाजार मूल्यांकन 13,60,562.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अमेजन की रिलायंस के खुदरा कारोबार में हिस्सेदारी पर नजर की रिपोर्ट के बीच कंपनी का शेयर बृहस्पतिवार को भी करीब 3 प्रतिशत उछला था।

कंपनी का आंशिक चुकता शेयर 8.77 प्रतिशत उछलकर बीएसई में 1,284.50 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का आंशिक चुकता शेयर शेयर बाजारों में इस साल 15 जून को रिलायंस पीपी के अंतर्गत सूचीबद्ध हुआ।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से आईआईएल शीर्ष पर रही जबकि टीसीएस 8,09,408.14 करोड़ रुपये रुपये के एमकैप के साथ दूसरे और एचडीएफसी 6,14,252.37 करोड़ रुपये की बाजार हैसियत के साथ तीसरे स्थान पर रही।

पिछले बृहस्पतिवार से रिलायंस का शेयर 16.44 प्रतिशत उछला। इस साल अबतक कंपनी का शेयर 41.74 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। 

टॅग्स :रिलायंसरिलायंस जियोइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?