लाइव न्यूज़ :

रिलायंस का एक और रिकॉर्ड, बाजार पूंजीकरण 12 लाख करोड़ रुपये के पार

By भाषा | Updated: July 13, 2020 20:01 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड नए रिकॉर्ड की ओर अग्रसर है। आज उसने बाजार पूंजीकरण 12 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। कंपनी ने शेयर में तेजी के कारण यह मुकाम हासिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी का बाजार पूंजीकरण बीएसई पर 38,163.22 करोड़ रुपये बढ़कर 12,29,020.35 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने रविवार को प्रौद्योगिकी कंपनी क्वालकॉम से 730 करोड़ रुपये का निवेश हासिल करने की घोषणा की थी।डिजिटल इकाई जियो प्लेटफार्म्स में दुनियाभर के विभिन्न निवेशकों से 1.18 लाख करोड़ रुपये का निवेश हासिल कर चुकी है।

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण सोमवार को 12 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। कंपनी के शेयरों में तेजी के चलते उसने इस मुकाम को हासिल किया है।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 2.97 प्रतिशत चढ़कर 1,934.30 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 3.64 प्रतिशत बढ़कर 1,947 रुपये पर पहुंच गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 3.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,938.70 रुपये पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यहां पर भी कंपनी का शेयर 3.70 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,947.70 रुपये के स्तर को छू गया। शेयर भाव में इस तेजी के चलते कंपनी का बाजार पूंजीकरण बीएसई पर 35,373.88 करोड़ रुपये बढ़कर 12,26,231.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे अधिक लाभ में चल रही है। कंपनी ने रविवार को प्रौद्योगिकी कंपनी क्वालकॉम से 730 करोड़ रुपये का निवेश हासिल करने की घोषणा की थी। अप्रैल से अब तक कंपनी अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफार्म्स में दुनियाभर के विभिन्न निवेशकों से 1.18 लाख करोड़ रुपये का निवेश हासिल कर चुकी है।

कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में अब तक 25.24 प्रतिशत हिस्सेदारी इन निवेशकों को बेची है। इसके बाद से ही कंपनी के शेयरों में तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले महीने रिलायंस 11 लाख करोड़ रुपये बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बनी थी।

कंपनी के शेयरों में तेजी के चलते उसने इस मुकाम को हासिल किया

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण सोमवार को 12 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। कंपनी के शेयरों में तेजी के चलते उसने इस मुकाम को हासिल किया है।

कारोबार के दौरान बीएसई पर कंपनी का शेयर 3.64 प्रतिशत चढ़कर 1,947 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कंपनी का शेयर 3.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,947.70 रुपये को छू गया। शेयर भाव में इस तेजी के चलते कंपनी का बाजार पूंजीकरण बीएसई पर 38,163.22 करोड़ रुपये बढ़कर 12,29,020.35 रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे अधिक लाभ में चल रही है। कंपनी ने रविवार को प्रौद्योगिकी कंपनी क्वालकॉम से 730 करोड़ रुपये का निवेश हासिल करने की घोषणा की थी। अप्रैल से अब तक कंपनी अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफार्म्स में दुनियाभर के विभिन्न निवेशकों से 1.18 लाख करोड़ रुपये का निवेश हासिल कर चुकी है।

कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में अब तक 25.24 प्रतिशत हिस्सेदारी इन निवेशकों को बेची है। इसके बाद से ही कंपनी के शेयरों में तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले महीने रिलायंस 11 लाख करोड़ रुपये बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बनी थी।

सेंसेक्स में 400 से अधिक अंक की तेजी, रिलायंस का शेयर मूल्य रिकार्ड ऊंचाई पर

वैश्विक बाजारों से मजबूती के संकेत मिलने और सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में ऊंची बढ़त हासिल होने से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सोमवार को कारोबार की शुरुआत में 400 से अधिक अंक चढ़ गया। बीएसई सेंसेक्स ने कारोबार के शुरुआती दौर में 37,000 अंक का स्तर एक बार फिर हासिल कर लिया, इस दौरान यह 413.03 अंक यानी 1.13 प्रतिशत बढ़कर 37,007.36 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 123.35 अंक यानी 1.15 प्रतिशत बढ़कर 10,891.40 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रहा। रिलायंस का शेयर दो प्रतिशत बढ़कर अब तक के रिकार्ड स्तर 1,938.80 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने कहा है कि उसने वायरलेस टैक्नालाजी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी क्वालकॉम को मामूली हिस्सेदारी बेचकर 730 करोड़ रुपये जुटाये हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज अब तक विभिन्न निवेशकों को 1.18 लाख करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेच चुकी है। इस लिहाज से क्वालकॉम वेंचर्स का निवेश 0.15 प्रतिशत ही बैठता है।

इसके अलावा शुरुआती कारोबार में इन्फोसिस, टेक महिन्द्रा, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर और मारुति में बढ़त दर्ज की गई। वहीं, इसके विपरीत भारती एयरटेल और एचडीएफसी में गिरावट का रुख रहा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बीएसई 143.36 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 36,594.33 अंक पर बंद हुआ था।

वहीं एनएसई का निफ्टी भी गत सप्ताहांत 45.40 अंक यानी 0.42 प्रतिशत घटकर 10,768.05 अंक पर बंद हुआ था। एक्सचेंज के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को बाजार में 1,031 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। शंघाई, हांग कांग, टोक्यो और सोल क शेयर बाजारों में भी तेजी का रुख रहा। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.74 प्रतिशत गिरकर 42.92 डालर प्रति बैरल रह गया। 

टॅग्स :रिलायंसरिलायंस जियोधार्मिक खबरेंमुकेश अंबानीनीता अंबानीसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित