लाइव न्यूज़ :

रिलायंस होम फाइनेंस ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 40 करोड़ रुपये के कर्ज के भुगतान में चूक की

By भाषा | Updated: March 6, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) ने शनिवार को कहा कि उसने पंजाब एंड सिंध बैंक के 40 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण के भुगतान में चूक की है।

कंपनी ने कहा कि उसके पास पर्याप्त नकदी और नकदी समतुल्य होने के बाद भी यह चूक हुई है, क्योंकि अदालत के एक आदेश के चलते वह इनका उपयोग नहीं कर सकती है।

अनिल अंबानी के नियंत्रण वाली रिलायंस कैपिटल की सहायक कंपनी ने 15 फरवरी, 2021 को ऋण के भुगतान में चूक की और। कंपनी 40 करोड़ रुपये का कर्ज और 15 लाख रुपये का ब्याज समय पर नहीं चुका सकी है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि उसने पंजाब एंड सिंध बैंक से 9.25 प्रतिशत की दर पर पांच साल की अवधि का 200 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। उसने कहा कि उसके पास शुद्ध नकद 1,500 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि दिल्ली उच्च न्यायालय के 20 नवंबर 2019 के एक आदेश के कारण वह इन संपत्तियों का उपयोग नहीं कर सकती है।

कंपनी के ऊपर विभिन्न बैंकों व वित्तीय संस्थानों का 4,358.48 करोड़ रुपये बकाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?