लाइव न्यूज़ :

रिलायंस फाउंडेशन ने छात्रवृत्ति के लिए छात्रों से आवेदन मांगे

By भाषा | Updated: December 20, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर रिलायंस फाउंडेशन ने 100 स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को छात्रवृत्ति देने के कार्यक्रम के तहत आवेदन मांगे हैं।

फाउंडेशन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कंप्यूटर विज्ञान, गणित और कंप्यूटिंग तथा इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री प्रोग्राम से संबंधित देशभर के संस्थानों के प्रथम वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते है।

छात्रवृत्ति में अनुदान पुरस्कार और छात्रों के लिए सामाजिक भलाई के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करने को लेकर एक मजबूत विकास कार्यक्रम शामिल है।

छात्रवृत्ति देने के इस कार्यक्रम के तहत स्नातक के 60 छात्रों को चार लाख रुपये तक जबकि 40 स्नातकोत्तर छात्रों को छह लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।

रिलायंस फाउंडेशन स्कूल सालाना 14,000 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं। वही धीरूभाई अंबानी छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत 1996 से 12,500 से अधिक छात्रवृत्तियां प्रदान की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम