लाइव न्यूज़ :

मनीष मल्होत्रा के फैशन ब्रांड में 40% हिस्सेदारी खरीदेगी रिलायंस ब्रांड्स

By भाषा | Updated: October 15, 2021 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर रिलायंस ब्रांड्स लि. (आरबीएल) मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​की एमएम स्टाइल्स प्राइवेट लि. में 40 प्रतिशत अल्पांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। दोनों कंपनियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हालांकि सौदे की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

यह एमएम स्टाइल्स के लिए पहला बाहरी निवेश है, जिसपर अब तक डिजाइनर का निजी स्वामित्व था।

दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य भारत और दुनिया भर में 16 साल पुरानी कंपनी (एमएम स्टाइल्स) की वृद्धि की योजना को बढ़ावा देना है।

बयान के मुताबिक, "आरबीएल ने संस्थापक मनीष मल्होत्रा ​​​​के नाम वाले ब्रांड में 40 प्रतिशत अल्पांश हिस्सेदारी के लिए निवेश की खातिर एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।"

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने निवेश को लेकर कहा कि कंपनी मनीष मल्होत्रा के साथ इस यात्रा में भागीदार होने के लिए उत्साहित हैं।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड समूह की सभी खुदरा कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?