लाइव न्यूज़ :

रिलायंस-बीपी ने केजी-डी 6 की अतिरिक्त गैस की बिक्री के लिए बोलियां मांगीं

By भाषा | Updated: April 4, 2021 15:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. और उसकी भागीदार ब्रिटेन की बीपी पीएलसी ने पूर्वी अपतटीय केजी-डी6 ब्लॉक से उपलब्ध 55 लाख मानक घनमीटर प्रतिदिन की अतिरिक्त गैस की बिक्री के लिए बोलियां मांगी हैं।

निविदा दस्तावेज के अनुसार ई-नीलामी 23 अप्रैल को होगी। इस गैस की आपूर्ति अप्रैल के आखिर या मई की शुरुआत में शुरू होगी। बोली लगाने वाली कंपनियों को प्लैट्स जेकेएम (जापान कोरिया मार्कर) से जुड़े मूल्य को कोट करना होगा। यह तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के हाजिर भौतिक कार्गो का बेंचमार्क मूल्य आकलन है।

न्यूनतम बोली जेकेएम माइनस 0.3 डॉलर प्रति एमबीटीयू लगाई जा सकती है। ऊंची मान्य बोली जेकेएम प्लस 2.01 एमएमबीटीयू होनी चाहिए।

रिलायंस और बीपी ने फरवरी में 75 लाख मानक घनमीटर प्रतिदिन गैस की बिक्री के लिए इसी मानक का इस्तेमाल किया था।

बोली लगाने वाली कंपनियां तीन से पांच साल की आपूर्ति अवधि का चयन कर सकती हैं। वे न्यूनतम 0.01 एमएमएससीएमडी और अधिकतम पूरी मात्रा की मांग कर सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम