रिलायंस ने 393 करोड़ रुपये में स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:27 IST2021-09-03T19:27:48+5:302021-09-03T19:27:48+5:30

Reliance acquires Strand Life Sciences for Rs 393 crore | रिलायंस ने 393 करोड़ रुपये में स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज का अधिग्रहण किया

रिलायंस ने 393 करोड़ रुपये में स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज का अधिग्रहण किया

रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. ने शुक्रवार को कहा कि उसकी सहायक कंपनी ने जीनोमिक जांच कंपनी स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज प्राइवेट लि. में 393 करोड़ रुपये में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया कि रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स लि. (आरएसबीवीएल) द्वारा किया गया यह अधिग्रहण रिलायंस की डिजिटल स्वास्थ्य पहल का हिस्सा है। उसने कहा, ‘‘आरएसबीवीएल रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। आरएसबीवीएल ने स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज प्राइवेट लि. के 10 रुपये के 2.28 करोड़ इक्विटी शेयरों को 393 करोड़ रुपये में खरीदा। वही मार्च, 2023 तक 160 करोड़ रुपये तक का और निवेश पूरा होने की उम्मीद है।’’ रिलायंस ने कहा, ‘‘कुल निवेश पूरी तरह से स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज में लगभग 80.3 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी में तब्दील हो जाएगा।’’ स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज छह अक्टूबर, 2020 को भारत में अस्तित्व में आई। यह जैव सूचना विज्ञान सॉफ्टवेयर के साथ भारत में जीनोमिक परीक्षण में अग्रणी कंपनी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 में 88.70 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2020 में 109.84 करोड़ और वित्त वर्ष 2019 के दौरान 96.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Reliance acquires Strand Life Sciences for Rs 393 crore

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Strand Life Sciences