लाइव न्यूज़ :

आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये 24 घंटे भरोसेमंद बिजली जरूरी: आर के सिंह

By भाषा | Updated: July 30, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई विद्युत मंत्री आर के सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अर्थव्यवस्था की वृद्धि के लिये 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी नीतियां और कार्यक्रम उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर तैयार होने चाहिए।

सिंह ने बिजली क्षेत्र से जुड़ी एक समीक्षा बैठक के बाद एक बयान में कहा, ‘‘उपभोक्ताओं की संतुष्टि के साथ 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह अर्थव्यवस्था और देश के त्वरित विकास के लिए प्रमुख तत्व है।’’

उन्होंने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों/प्रधान सचिवों (विद्युत/ऊर्जा) और वितरण कंपनियों के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक के साथ ‘ऑनलाइन’ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में बिजली राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय बिजली सचिव आलोक कुमार और बिजली मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

बयान के अनुसार बैठक के दौरान बिजली क्षेत्र में किये जा रहे सुधारों के साथ-साथ नई सुधार आधारित और परिणाम से जुड़ी वितरण क्षेत्र की योजना के दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गई। इसके साथ आईपीडीएस (एकीकृत बिजली विकास योजना) और डीडीयूजीजेवाई (दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना) योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

सिंह ने कहा कि बिजली क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में उत्पादन, पारेषण और वितरण के क्षेत्रों में शानदार वृद्धि हुई है। देश 3,84,000 मेगावाट की स्थापित उत्पादन क्षमता के साथ बिजली की कमी से बिजली अधिशेष वाला बन गया है।

उन्होंने कहा कि एक लाख मेगावाट से अधिक की अंतर-क्षेत्रीय अंतरण क्षमता के साथ पूरे देश को एक एकीकृत ग्रिड में जोड़ने के लिए पारेषण नेटवर्क का विस्तार किया गया है।

मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों से गांवों के शत प्रतिशत विद्युतीकरण और 2.82 करोड़ घरों में बिजली पहुंचायी गयी है।

उन्होंने कहा कि आज के परिदृश्य में सभी नीतियां और कार्यक्रम उपभोक्ता केंद्रित होने चाहिए।

सिंह ने कहा कि वितरण क्षेत्र की संशोधित योजना बिजली क्षेत्र में अपनी तरह की सबसे बड़ा कार्यक्रम है और वितरण प्रणाली को मजबूत करने तथा आधुनिकीकरण के लिए राज्यों/वितरण कंपनियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त कोष उपलब्ध है।

उन्होंने वितरण क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकी के उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजना में ऊर्जा लेखांकन के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) और सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग की परिकल्पना की गई है। ताकि नुकसान में कमी के साथ-साथ भरोसेमंद बिजली आपूर्ति में सुधार लाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?