लाइव न्यूज़ :

सतत विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रासंगिक, तेज, बेहतर गुणवत्ता मानक जरूरी: अश्विनी चौबे

By भाषा | Updated: October 14, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने के लिए प्रासंगिक, तेज और बेहतर गुणवत्ता मानक जरूरी हैं।

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा आयोजित विश्व मानक दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में खाद्य और उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री ने मानकीकरण के माध्यम से सतत पर्यावरण के महत्व पर जोर दिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार चौबे ने इस दौरान कहा, "महामारी को देखते हुए एसडीजी की ओर बढ़ने का रास्ता बहुत जरूरी बन गया है, जिसके लिए प्रासंगिक, तेज और बेहतर मानक आवश्यक हैं।"

मंत्री ने भारत में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के महत्व पर और मानकों के कार्यान्वयन से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच की सुविधा पर भी जोर दिया।

उन्होंने साथ ही कहा कि मानक, विविध प्रौद्योगिकियों के एकीकरण और भविष्य के स्मार्ट शहरों को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी नवाचारों की पारस्परिकता (सूचना का आदान-प्रदान एवं इस्तेमाल करने की क्षमता) सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई