लाइव न्यूज़ :

रिलेक्सो फुटवियर्स के पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 27.8 प्रतिशत बढ़कर 30.96 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: July 31, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई रिलेक्सो फुटवियर्स लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि जून 2021 में समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 27.83 प्रतिशत बढ़कर 30.96 करोड़ रुपये हो गया।

रिलेक्सो फुटवियर्स ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि पिछले वित्तवर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसे 24.22 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी को परिचालन से होने वाली आय 36.73 प्रतिशत बढ़कर 497.13 करोड़ रुपये हो गयी, जो पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 363.58 करोड़ रुपये थी।

रिलैक्सो फुटवियर्स का कुल खर्च अप्रैल-जून 2020 की तुलना में 36.67 प्रतिशत बढ़कर 462.15 करोड़ रुपये हो गया।

रिलेक्सो फुटवियर्स के प्रबंध निदेशक रमेश कुमार दुआ ने परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘अप्रैल और मई के महीनों के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीयकृत लॉकडाउन के कारण गंभीर व्यवधान थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी चुनौतियों के बावजूद हम अपने ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण, बाजार हिस्सेदारी और गुणवत्ता सुधार पर निरंतर ध्यान देने के कारण एक और जुझारु तिमाही परिणाम देने में कामयाब रहे, हालांकि, हम कच्चे माल की कीमतों में बढ़त की प्रवृत्ति को लेकर सतर्क हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?