लाइव न्यूज़ :

व्यापार नीति मंच पर नियमित बातचीत से कारोबार की अड़चनें दूर होंगी : यूएसआईबीसी

By भाषा | Updated: November 24, 2021 13:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 नवंबर अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने बुधवार को कहा कि द्विपक्षीय व्यापार नीति मंच के तहत भारत और अमेरिका के बीच लगातार बातचीत से कारोबार में बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

यूएसआईबीसी ने अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के नवीनतम दौर का स्वागत करते हुए कहा कि इससे निवेश के उच्चस्तर को सुगम बनाने और वस्तुओं एवं सेवाओं में दोतरफा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कैथरीन ताई ने चार साल में पहली बार मंगलवार को नयी दिल्ली में भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच (टीपीएफ) की 12वीं मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता की।

यूएसआईबीसी ने गोयल और ताई की बैठक के बाद कहा, ‘‘हम दोनों पक्षों के सकारात्मक बयानों से उत्साहित हैं। द्विपक्षीय व्यापार मंच से व्यापार में बाधाओं को दूर करने, निवेश के उच्चस्तर को सुविधाजनक बनाने में मिलेगी और इससे वस्तुओं एवं सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा भी मिलेगा।’’

यूएसआईबीसी ने एक बयान में गोयल और यूएसटीआर प्रतिनिधि ताई को भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच के सफल पुनर्गठन के लिए बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?