लाइव न्यूज़ :

पंजीकृत खरीदार आयातित चाय का मिश्रण भारतीय किस्मों में नहीं करें : चाय बोर्ड

By भाषा | Updated: November 30, 2021 12:35 IST

Open in App

कोलकाता, 30 नवंबर सस्ती आयातित चाय को प्रीमियम पारंपरिक किस्मों के साथ मिलाने की चिंताओं के बीच चाय बोर्ड ने निर्देश दिया है कि कोई की पंजीकृत खरीदार इस तरह के आयात का भारतीय चाय के साथ मिश्रण नहीं करेगा। बोर्ड ने कहा है कि ऐसा करने वाले पंजीकृत खरीदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चाय बोर्ड के उपाध्यक्ष के एन राघवन ने एक आदेश में कहा कि निर्देश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

बोर्ड ने कहा कि दार्जिलिंग, कांगड़ा, असम (परंपरागत) और नीलगिरि (परंपरागत) की चाय प्रतिष्ठित भौगोलिक संकेतक (जीआई) हैं, जो 1999 के जीआई अधिनियम के तहत पंजीकृत हैं। अपनी गुणवत्ता के लिए इनकी दुनियाभर में अलग पहचान है।

आदेश में कहा गया है कि चाय बोर्ड के संज्ञान में आया है कि घटिया गुणवत्ता की आयातित चाय को भारतीय परंपरागत किस्मों के साथ मिलाया जा रहा है जिससे भारतीय उत्पाद की प्रतिष्ठा को नुकसान हो रहा है।

एक अलग आदेश में बोर्ड ने यह भी निर्देश दिया कि कोई भी वितरक आयातित चाय बेचने का कारोबार नहीं करेगा और कोई भी निर्यातक बोर्ड के लाइसेंस के अलावा चाय का निर्यात नहीं करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित