लाइव न्यूज़ :

बांड बाजार को अधिक व्यापक बनाने के लिए सुधार पाइपलाइन में: सेबी प्रमुख

By भाषा | Updated: September 16, 2021 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर सेबी प्रमुख अजय त्यागी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बॉन्ड बाजार को अधिक व्यापक बनाने के लिए कई सुधार पाइपलाइन में हैं, जिसमें ‘बाजार बनाने’ वालों का एक समूह बनाना तथा संकटग्रस्त और सामान्य समय में निवेश ग्रेड की ऋण प्रतिभूतियों को खरीदने के लिए ‘बैकस्टॉप सुविधा’ स्थापित करना शामिल है।

बाजार बनाने वाली इकाइयां वह होती हैं जो कि कंपनियों के बॉंड के लिये खरीद और बिक्री दोनों मूल्य लगाती हैं। इससे द्धितीयक बाजार में बॉंड की खरीद- फरोख्त की अवसर पैदा होते हैं और बाजार का सृजन होता है।

उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में त्यागी ने कहा कि पाइपलाइन में अन्य प्रमुख सुधार में कॉरपोरेट बॉन्ड में रेपो के लिए सीमित प्रयोजन समाशोधन निगम की स्थापना करना भी शामिल है।

कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार के रुझानों के अनुसार, लगभग 97-98 प्रतिशत कॉरपोरेट बॉन्ड निजी नियोजन माध्यम से जारी किए जाते हैं। इनमें लगभग 90 प्रतिशत निर्गम 'एए' और उससे ऊपर की रेटिंग के होते हैं।

बॉंड खरीद-फरोख्त के मामले में द्धितीयक बाजारों में अधिक व्यापकता नहीं है। इसमें जो भी खरीद-फरोख्त होती है वह जयादातर म्यूचुअल फंड द्वारा ही की जाती है।

सेबी प्रमुख ने कहा, 'हमें और अधिक सार्वजनिक निर्गम, अपेक्षाकृत कम रेटिंग वाले बांड जारी करने और द्वितीयक बाजार में और अधिक कारोबारियों की मौजूदगी के साथ गहराई बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कुछ पहल की हैं और कुछ और पाइपलाइन में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?