स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को 2021-22 के बजट में प्राथमिकता दी जाए: नैटहेल्थ

By भाषा | Updated: November 30, 2020 16:44 IST2020-11-30T16:44:29+5:302020-11-30T16:44:29+5:30

Reform in health sector should be given priority in budget of 2021-22: Nathealth | स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को 2021-22 के बजट में प्राथमिकता दी जाए: नैटहेल्थ

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को 2021-22 के बजट में प्राथमिकता दी जाए: नैटहेल्थ

नयी दिल्ली, 30 नवंबर हेल्थकेयर फेडरेशन ऑफ इंडिया, नैटहेल्थ ने सोमवार को कहा कि उसने सरकार से 2021-22 के बजट में स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में सुधार को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है, और इस बारे में कई सिफारिशें दी हैं।

नैटहेल्थ ने कहा, ‘‘उल्लेखनीय है कि निजी स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र आमदनी में हो रहे नुकसान के बावजूद महामारी को काबू करने के लिए सरकार के साथ खड़ा है। इन परिस्थितियों के भविष्य में भी जारी रहने की आशंका है। ऐसे में इन सिफारिशों का महत्व बढ़ जाता है।’’

नैटहेल्थ ने कहा है कि लघु अवधि के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी आपूर्ति श्रृंखला को जीएसटी से छूट दी जाए, ताकि ऋण श्रृंखला बनी रहेगा और कर लागत का स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ न पड़े।

संस्था ने यह आग्रह भी किया कि शिक्षा क्षेत्र को मिलने वाली छूट स्वास्थ्य क्षेत्र के भी दी जाए।

इसके अलावा नैटहेल्थ ने सरकार से इस क्षेत्र को पांच साल के लिए ब्याज मुक्त कर्ज देने का आग्रह भी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Reform in health sector should be given priority in budget of 2021-22: Nathealth

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे