लाइव न्यूज़ :

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: January 19, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 7.9 रुपये की गिरावट के साथ 1,121.3 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 7.9 रुपये यानी 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,121.3 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 8,600 लॉट के लिये सौदे किये गये।

रिफाइंड सोया तेल के फरवरी महीने में डिलीवरी किये जाने वाले वायदा अनुबंध का भाव 11.6 रुपये यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,107.4 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 38,685 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में गिरावट आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई