कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: June 29, 2021 16:22 IST2021-06-29T16:22:07+5:302021-06-29T16:22:07+5:30

Refined soya futures fall on weak demand | कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 29 जून हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम एक रुपये की गिरावट के साथ 1,233 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जुलाई माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव एक रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,233 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 37,155 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का कटान करने के कारण यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमत में गिरावट आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Refined soya futures fall on weak demand

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे