कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: April 23, 2021 17:43 IST2021-04-23T17:43:43+5:302021-04-23T17:43:43+5:30

Refined soya futures fall due to weak demand | कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 18.3 रुपये की गिरावट के साथ 1,416 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 18.3 रुपये यानी 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,416 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 35,440 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल भाव में गिरावट आई।

जून माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 20 रुपये यानी 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,384 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 8,775 लॉट के लिये सौदे किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Refined soya futures fall due to weak demand

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे