लाइव न्यूज़ :

ब्याज दरों में कटौती से भविष्य में आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद कम: इंडिया रेटिंग

By भाषा | Updated: June 6, 2019 04:33 IST

व्यापक स्तर पर यह माना जा रहा है कि केन्द्रीय बैंक बृहस्पतिवार को जारी होने वाली मौद्रिक नीति की समीक्षा में नीतिगत दर में कटौती करेगा।

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून: रिजर्व बैंक द्वारा चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में दरों में कटौती से निकट भविष्य में मांग बढ़ने की ज्यादा उम्मीद नहीं लगती। इसकी वजह वित्तीय बाजार में दर कटौती की त्वरित प्रतिक्रिया का अभाव है। इंडिया रेटिंग ने एक रिपोर्ट में यह आशंका जताई है। व्यापक स्तर पर यह माना जा रहा है कि केन्द्रीय बैंक बृहस्पतिवार को जारी होने वाली मौद्रिक नीति की समीक्षा में नीतिगत दर में कटौती करेगा।

रिजर्व बैंक आर्थिक वृद्धि दर में तेजी लाने के लिये यह कदम उठा सकता है। समाप्त वित्त वर्ष 2018- 19 में आर्थिक वृद्धि दर पांच साल के निम्न् स्तर 6.8 प्रतिशत पर पहुंच गई। रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में अब तक नीतिगत दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती की है लेकिन बैंकों ने इस कटौती का लाभ ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया है। बैंकों ने अपने रिण और जमा की दरों में इसके बाद कोई खास बदलाव नहीं किया।

इसके उलट कई बैंकों ने अपनी जमा दरों को बढ़ाया है ताकि अधिक से अधिक जमा राशि जुटाई जा सके। इंडिया रेटिंग के मुताबिक आरबीआई की दर में कटौती के कदम और बैंकों द्वारा इसका लाभ आगे अपने ग्राहकों तक नहीं पहुंचा पाने के मूल में परिवारों की बचत धीमी पड़ना है।

एजेंसी का कहना है, ‘‘सरकार की तरफ से अधिक उधार लेना और लघु बचत योजनाओं में ऊंची दर होने की वजह से बैंकों और एनबीएफसी के लिये धन जुटाना महंगा हो गया है। इसके साथ ही भारत में जो खपत की मांग है उसमें कर्ज लेकर खपत करने की ज्यादा भूमिका नहीं है।’’ एजेंसी ने कहा है कि दर में कटौती के बजाय कटौती का प्रभाव अर्थव्यवस्था में पहुंचना बड़ी चुनौती बन गया है।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित