लाइव न्यूज़ :

बैंक यूनियन ने कहा, बैंकों में सरकारी हिस्सेदारी को कम करना कोई समाधान नहीं

By भाषा | Updated: November 1, 2019 16:03 IST

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन के संयुक्त महासचिव संजय दास ने कहा कि सरकारी बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से नीचे लाकर उन्हें सीवीसी के दायरे से दूर करना समाधान नहीं है।

Open in App

सरकारी बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के संगठनों ने बैंकिंग क्षेत्र के संकट को दूर करने के लिये सरकारी बैंकों का निजीकरण करने के नोबेल विजेता अभीजित बनर्जी के सुझाव से असहमति व्यक्त की है। बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि सरकार को सरकारी बैंकों में अपनी हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से कम करना चाहिये, ताकि केंद्रीय सतर्कता आयोग के हस्तक्षेप के बिना निर्णय लिये जा सकें।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक (पश्चिम बंगाल) सिद्धार्थ खां ने पीटीआई भाषा से कहा, 'हमें यह पता नहीं चलता है कि सरकारी बैंकों के निजीकरण से संकट कैसे दूर होगा? गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) की दिक्कत मुख्यत: आर्थिक सुस्ती, बैंकिंग प्रणाली में अच्छे प्रशासन का अभाव और राजनीतिक हस्तक्षेप हैं। केंद्र सरकार की हिस्सेदारी को बेचना कोई समाधान नहीं है।' 

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन के संयुक्त महासचिव संजय दास ने कहा कि सरकारी बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से नीचे लाकर उन्हें सीवीसी के दायरे से दूर करना समाधान नहीं है। सीवीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में चीजें दुरुस्त व संतुलित रहती हैं।

बैंक एंपलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष प्रदीप बिस्वाल ने पीटीआई से कहा, 'मुझे यह नहीं पता कि अभिजीत बनर्जी ने किस पृष्ठभूमि में ऐसा कहा, लेकिन हम सरकारी बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी कम करने के विरोध में हैं। यह एनपीए संकट के लिये किसी तरह से समाधान नहीं है।'

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित