लाइव न्यूज़ :

चालू विपणन सत्र में अब तक 1.68 लाख करोड़ रुपये में 890 लाख टन धान की रिकार्ड खरीद

By भाषा | Updated: September 6, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर सरकार ने सितंबर में समाप्त होने जा रहे चालू विपणन सत्र में अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 1.68 लाख करोड़ रुपये में लगभग 890 लाख टन धान की खरीद की है, जो अब तक की सबसे अधिक खरीदारी का रिकार्ड है।

दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के धरने के बावजूद यह रिकार्ड खरीद हुई है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान शामिल हैं जो तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिये जाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने की मांग को लेकर नौ महीने से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं।

खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र ने चालू 2020-21 के खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) में पांच सितंबर तक 889.62 लाख टन धान की खरीद की है।

खाद्यान्नों की खरीद और वितरण के लिए सरकार की प्रमुख एजेंसी - भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने पिछले विपणन सत्र की इसी अवधि में 764.39 लाख टन धान खरीदा था।

इस खरीद में खरीफ (गर्मी की बुवाई) मौसम की 718.09 लाख टन और रबी (सर्दियों में बोए गए) मौसम की 171.53 लाख टन धान की खरीद शामिल हैं। धान खरीफ की एक प्रमुख फसल है, लेकिन इसे रबी के मौसम में भी उगाया जाता है।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस (खरीद) से मौजूदा खरीफ विपणन सत्र के दौरान 130.47 लाख किसानों का फायदा हुआ। उन्हें एमएसपी मूल्य पर की गई खरीद के तहत 1,67,960.77 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।’’

इसमें कहा गया है कि धान की खरीद 2019-20 के खरीफ विपणन सत्र के पिछले उच्च स्तर 773.45 लाख टन को पार करते हुए अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस