लाइव न्यूज़ :

31 अगस्त तक दाखिल हुए रिकॉर्ड आयकर रिटर्न, अधिकारियों ने बताया नोटबंदी का कमाल

By भाषा | Updated: September 1, 2018 04:18 IST

आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि तक सवा पांच करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबरःआयकर रिटर्न दाखिल करने की आज अंतिम तिथि तक 5.29 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए। यह पिछले साल की तुलना में 60% अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान करदाताओं ने कुल 5,29,66,509 रिटर्न दाखिल किए। आज अकेले एक दिन में शाम सात बजे तक आयकर विभाग को 22 लाख से अधिक रिटर्न प्राप्त हुए। इनमें से अधिकतर रिटर्न इलेक्ट्रॉनिक तरीके से दाखिल किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि रिटर्न दाखिल करने का काम 31 अगस्त की मध्यरात्रि तक चलेगा। इसलिए इनकी संख्या में और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा केरल में बाढ़ आने की वजह से वहां रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। कुल रिटर्न दाखिल करने वालों की आधिकारिक संख्या प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले कुछ दिन में जारी की जाएगी। पिछले साल करीब 3.2 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किए गए।

रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या में वृद्धि के लिये अधिकारियों ने मुख्यतौर पर दो वजहें बताईं हैं। पहला नोटबंदी की वजह से कर आधार का विसतार होना और दूसरा पहली बार देरी से रिटर्न दाखिल करने पर जुर्माना लगाने का फैसला होना है। इनकी वजह से कर रिटर्न अनुपालन की दर बढ़ी है।

टॅग्स :आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो