लाइव न्यूज़ :

पारादीप बंदरगाह से 2020-21 में रिकॉर्ड 11 करोड़ 45.5 लाख टन माल ढुलाई, मुनाफा छह प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: April 2, 2021 21:04 IST

Open in App

पारादीप,दो अप्रैल कोविड-19 की चुनौतियों और चक्रवात अम्फान से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निपटते हुए ओडिशा में पारादीप बंदरगाह पर वित्तवर्ष 2020-21 में कार्गो हैंडलिंग (सामानों के परिवहन के मामले में) 11 करोड़ 45.5 लाख टन का रिकॉर्ड हासिल किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वित्तवर्ष 2021 में इस बंदरगाह का कर पूर्व मुनाफा (पीबीटी) बढ़कर 722 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल के 681 करोड़ रुपये के पीबीटी से 6.02 प्रतिशत अधिक है।

पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष, विनीत कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि पूर्वी तट पर इस सुविधा केन्द्र ने वित्तवर्ष 2015 में कार्गो हैंडलिंग के संदर्भ में 1.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

इस बंदरगाह ने वित्तवर्ष 2019- 20 में 11 करोड़ 26.8 लाख टन कार्गो का परिवहन संभाला था।

कुमार ने कहा कि पारादीप बंदरगाह के मौजूदा आधारभूत ढांचे का आधुनिकीकरण करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं चल रही हैं।

अधिकारी के अनुसार, केंद्र ने 2.5 करोड़ टन प्रति वर्ष की क्षमता वाले पश्चिमी गोदी के विकास के लिए 3,005 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़े जहाजों को संभालने के लिए सुविधाओं के साथ बंदरगाह का रूपांतरण कर देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?