लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत 10 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार देने की सिफारिश

By भाषा | Updated: October 31, 2021 12:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में कार्यरत विभिन्न खेलों से जुड़े 10 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है। इनमें ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) तथा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) में कार्यरत खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा हॉकी प्रशिक्षक संदीप सांगवान को द्रोणाचार्य पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है।

अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र खेल संवर्द्धन बोर्ड (एआईपीएसएसपीबी) के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष कुमार के अनुसार, इन खिलाड़ियों में टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना, धावक अरपिंदर सिंह और शतरंज खिलाड़ी अभिजीत कुंते का नाम शामिल है।

जिन अन्य खिलाड़ियों का नाम राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए भेजा गया है उनमें हॉकी खिलाड़ी गुरजंत सिंह, सुमित, मंदीप सिंह (सभी ओएनजीसी में कार्यरत), दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह और हार्दिक सिंह (सभी इंडिया ऑयल में कार्यरत) शामिल हैं।

सभी हॉकी खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है। इसी तरह ओएनजीसी में कार्यरत अरपिंदर सिंह तथा टेनिस खिलाड़ी अंकिता को भी को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है। आईओसी में कार्यरत अभिजीत का नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिए भेजा गया है।

संदीप सांगवान ओएनजीसी में कार्यरत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित