लाइव न्यूज़ :

भूटान में जल विद्युत परियोजना के वित्त पोषण के लिये आरईसी, पीएफसी ने किया समझौता

By भाषा | Updated: March 10, 2021 23:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने भूटान में 600 मेगावाट क्षमता की पनबिजली परियोजना के वित्त पोषण के लिये पड़ोसी देश की खोलोंगचू हाइड्रो एनर्जी लि. (केएचईएल) के साथ समझौता किया है।

केएचईएल, सार्वजनिक क्षेत्र की एसजेवीएन इंडिया और ड्रक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (भूटान) की संयुक्त उद्यम कंपनी है। इसमें दोनों की हिस्सेदारी 50:50 के अनुपात में है। इसका गठन 600 मेगावाट की खोलोंगचू जल विद्युत परियोजना के विकास के लिये किया गया है।

आरईसी ने एक बयान में कहा कि पीएफसी के साथ आरईसी ने नौ मार्च, 2021 को खोलोंगचू हाइड्रो एनर्जी लि. के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। यह समझौता भूटान के पूर्वी क्षेत्र त्राशीयांगत्से में 600 मेगावाट क्षमता की जल विद्युत परियोजना के वित्त पोषण के लिये है।’’

बयान के अनुसार परियोजना का वित्त पोषण 70:30 कर्ज-इक्विटी अनुपात में होगा। समझौते के तहत आरईसी 2,029 करोड़ रुपये का कर्ज उपलब्ध कराएगी। शेष ऋण पीएफसी (2,029 करोड़ रुपये), एनपीपीएफ, भूटान (200 करोड़ रुपये) और बैंक ऑफ भूटान (200 करोड़ रुपये) उपलब्ध कराएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा