लाइव न्यूज़ :

रियल एस्टेट क्षेत्र 2030 तक 1000 अरब डालर के ऊपर पहुंच सकता है:सचिव

By भाषा | Updated: May 31, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई आवासन एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने सोमवार को कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र का आकार 2030 तक बढ़कर एक हजार अरब डॉलर के ऊपर पहुंचने का अनुमान है।

उन्होंने कहा, "2019-20 में रियल एस्टेट क्षेत्र ने हमारे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में करीब सात प्रतिशत का योगदान दिया। हमारी जीडीपी में इसका कुल योगदान 200 अरब डॉलर का था और ऐसे अनुमान हैं कि 2030 तक यह आंकड़ा एक हजार अरब डालर को पार कर जाएगा।"

सचिव ने साथ ही कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा महत्वपूर्ण क्षेत्र है और रोजगार में इसकी 11 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

मिश्रा ने यह टिप्पणी 'आवास मूल्य सूचकांक' जारी करने के लिए आयोजित किए गए एक वीडियो कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान की। रियल्टी पोर्टल हाउसिंगडॉटकॉम ने उद्योग संगठन नरेडको के सहयोग से यह सूचकांक तैयार किया है।

उन्होंने कहा, "2030 तक हमें अपनी अर्थव्यवस्था के 10,000 अरग डॉलर तक का होने का अनुमान है और इसका करीब 10 प्रतिशत हिस्सा खुद रियल एस्टेट क्षेत्र से आएगा।"

मिश्रा ने साथ ही कहा कि यह क्षेत्र रोजगार की दृष्टि से काफी महत्व रखता है और 50 करोड़ नौकरियों में से रियल एस्टेट रोजगार के 5.5 करोड़ रोजगार के अवसर प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?