लाइव न्यूज़ :

Income Tax Return: 31 मार्च तक नहीं किया ये काम तो भरना होगा ज्यादा टीडीएस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2022 15:28 IST

पैन को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। इसे पहले कई बार बढ़ाया जा चुका है। ऐसे में इस बात जरूर दोनों को लिंक कर दें। ऐसा नहीं करने पर आपका पैन कार्ड किसी काम का नहीं रह जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली: यदि आपने अपने स्थायी खाता संख्या या पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो अगले महीने से स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) के और अधिक का भुगतान करने के लिए तैयार हो जाइए। आधार नंबर और पैन को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई गई है।

इस समय सीमा के भीतर इन दो दस्तावेजों को अगर लिंक नहीं करते हैं तो इसका असर आपके डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान, ऑनलाइन लेनदेन, एटीएम से नकद निकासी आदि पर भी पड़ेगा।

आयकर अधिनियम की धारा 139AA के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति जिसके पास 1 जुलाई, 2017 तक पैन है और जो आधार प्राप्त करने के योग्य है, इन दोनों दस्तावेजों को लिंक करना होगा। पिछले तीन वर्षों में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आधार कार्ड नंबर को पैन से जोड़ने की अंतिम तिथि कई बार बढ़ाई है। ऐसे में यदि नियत तारीख से पहले पैन को आधार से लिंक नहीं किया जाता है, तो आयकर अधिनियम की धारा 114AA (3) के तहत आप पैन निष्क्रिय हो जाएगा। वहीं जो लोग नए पैन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके लिए आयकर अधिनियम की धारा 139AA के अनुसार आधार संख्या का उल्लेख करना अनिवार्य है।

यदि आपका पैन निष्क्रिय हो जाता है तो आयकर विभाग ये मान कर चलेगा आपने पैन जमा नहीं किया है। ऐसे में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आयकर अधिनियम की धारा 206AA(6) के अनुसार कर योग्य आय प्राप्त करने वाले करदाताओं को अपना पैन कार्ड विवरण प्रस्तुत करना होता। यदि करदाता द्वारा प्रदान किया गया पैन अमान्य है, तो यह माना जाएगा कि आपने पैन की जानकारी नहीं दी है।

ऐसे में आपको अधिनियम की धारा 206AA के अनुसार 20 प्रतिशत की उच्चतम दर पर टीडीएस का भुगतान करना होगा। टीडीएस की उच्च दर फिक्स्ड डिपोजिट, लाभांश और अन्य आय पर ब्याज पर लागू होगी जो वर्तमान में टीडीएस के अधीन आती हैं।

आयकर अधिनियम की धारा 272बी के अनुसार, यदि आयकर कानून द्वारा आवश्यक पैन को प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। हर बार अगर आप पैन कार्ड विवरण प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं तो 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता रहेगा। 

टॅग्स :आयकरइनकम टैक्स रिटर्नआधार कार्डपैन कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो