लाइव न्यूज़ :

सोने-चांदी की खरीद-बेच से पहले पढ़ लें पिछले सप्ताह की ये रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 24, 2018 10:13 IST

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत भी 650 रुपये की तेजी के साथ 38,150 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई।

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर: विदेशों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की भारी लिवाली के कारण बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी का रुख दिखाई दिया और सोने की कीमत 30 रुपये की तेजी के साथ 31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत भी 650 रुपये की तेजी के साथ 38,150 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि चालू त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की निरंतर लिवाली और विदेशों में मजबूती के रुख के कारण मुख्यत: बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में मामूली तेजी के साथ 1,198.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ जबकि चांदी तेजी के साथ 14.25 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

उन्होंने कहा कि लुढ़कते शेयर बाजार से धन का प्रवाह सर्राफा बाजार की ओर मुड़ने के कारण भी कुछ हद तक बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव तेजी का रुख दर्शाते खुले तथा मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने के कारण कमश: 31,700 रुपये और 31,550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक मजबूत हो गये।

हालांकि सप्ताह के अंतिम दौर में कमजोर वैश्विक संकेतों के साथ उच्च स्तर पर इसे प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। सप्ताहांत में बहुमूल्य धातुओं की कीमतें क्रमश: 31,450 रुपये और 31,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं।

हालांकि, छिटपुट सौदों के कारण गिन्नी की कीमत सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद सप्ताहांत में 24,500 रुपये प्रति आठ ग्राम के पूर्वस्तर पर ही बंद हुई।

चांदी तैयार की कीमत भी सप्ताहांत में 650 रुपये की तेजी के साथ 38,000 रुपये के स्तर को लांघता हुआ 38,150 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इसी प्रकार चांदी साप्ताहिक डिलिवरी की कीमत 595 रुपये की तेजी दर्शाती 37,000 रुपये प्रति किलो के स्तर को लांघकर 37,590 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई।

समीक्षाधीन अवधि में चांदी सिक्कों की कीमत सप्ताहांत में लिवाल 72,000 रुपये और बिकवाल 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्व सप्ताहांत के स्तर पर ही बंद हुई।

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!