लाइव न्यूज़ :

आरकॉम समूह पर भारतीय बैंकों, वित्तीय संस्थानों का 26,000 करोड़ रुपये का बकाया: कंपनी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर कर्ज के बोझ से दबी दूरसंचार कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कहा है कि समूह पर भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थानों का करीब 26,000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है।

भारतीय बैंकों, वेंडरों और अन्य ऋणदाताओं ने कंपनी पर करीब 86,000 करोड़ रुपये के बकाया का दावा किया है। फिलहाल कंपनी दिवाला प्रक्रिया में है।

आरकॉम ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘ऋणदाताओं द्वारा नियुक्त समाधान पेशेवर जो आंकड़े सत्यापित किए हैं उसके अनुसार राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के पास यह मामला भेजे जाने की तारीख तक आरकॉम समूह पर भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थानों का 26,000 करोड़ रुपये का बकाया था।’’

ऋणदाताओं ने एनसीएलटी के समक्ष जो दावा किया है उसके अनुसार आरकॉम पर करीब 49,000 करोड़ रुपये, रिलायंस टेलीकॉम पर 24,000 करोड़ रुपये और रिलायंस इन्फ्राटेल पर 12,600 करोड़ रुपये का बकाया है।

आरकॉम ने कहा, ‘‘कुछ बैंकों द्वारा कथित रूप से जो ‘धोखाधड़ी’ वाला वर्गीकरण किया गया है, वह पूरी तरह अनुचित है और दिल्ली उच्च न्यायालय ने अंतरिम आदेश के जरिये इसे कुछ समय तक रोकने का निर्देश दिया है। अब यह मामला अदालत में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल