लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, कोविड-19 के रुख से तय होगी बाजार की दिशा

By भाषा | Updated: April 4, 2021 10:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, वृहद आर्थिक आंकड़ों, कोविड-19 संक्रमण के रुख और वैश्विक संकेतकों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

विश्लेषकों ने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों का सत्र अप्रैल मध्य से शुरू होगा। ऐसे में इससे पहले बाजार में कुछ एकीकरण देखने को मिल सकता है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख-खुदरा शोध सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा हाल में घोषित निवेश योजना की घोषणा के बाद आगे चलकर बाजार की निगाह वैश्विक संकेतकों पर रहेगी। इसके अलावा अब निवेशकों को कंपनियों के तिमाही नतीजों का इंतजार है, जिसकी शुरुआत अप्रैल मध्य से होगी।’’

खेमका ने कहा कि घरेलू स्तर पर कोविड-19 की दूसरी लहर चिंता का विषय है। ऐसे में आगे संभावित लॉकडाउन की आशंका बनी हुई है।

सैमको सिक्योरिटीज की प्रमुख इक्विटी-शोध निराली शाह ने कहा कि इस सप्ताह सबसे प्रमुख घटनाक्रम केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक है। रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकान्त दास की अगुवाई वाली एमपीसी की बैठक पांच से सात अप्रैल तक होनी है।

इसके अलावा इस सप्ताह विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े आने हैं। इससे भी बाजार की धारणा पर असर होगा।

कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष और बुनियादी शोध प्रमुख रुस्मिक ओझा ने कहा कि आगे चलकर रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा और कंपनियों के तिमाही नतीजों के सीजन से बाजार को दिशा मिलेगी। नए वित्त वर्ष की शुरुआत अच्छी हुई है। तिमाही नतीजों की वजह से अप्रैल में कुछ और गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो प्रतिशत के लाभ में रहा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘निकट भविष्य में सकारात्मक रुख जारी रहेगा। हालांकि, भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामले चिंता बढ़ाने वाले है। कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अब निवेशकों की निगाह इनपर भी रहेगी।’’

कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. के प्रमुख-इक्विटी हेमंत कनावाला ने कहा, ‘‘कोविड की दूसरी लहर और ऊंचे मूल्यांकन की वजह से निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा।’’

बीते वित्त वर्ष में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 प्रतिशत चढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम