लाइव न्यूज़ :

आरबीआई की आंतरिक समिति केंद्रीय बैंक के डिजिटल मुद्रा मॉडल पर कर रही विचार, जल्द होगा निर्णय

By भाषा | Updated: February 5, 2021 17:07 IST

Open in App

मुंबई, पांच फरवरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर बी पी कानूनगो ने शुक्रवार को कहा कि आरबीआई की आंतरिक समिति केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा जारी करने के तौर तरीकों पर गौर कर रही है और ‘ बहुत जल्दी ही ’ इस बारे में अपनी सिफारिश प्रस्तुत निर्णय देगी।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने पूर्व में आधिकारिक रूप से डिजिटल मुद्रा लाने की घोषणा की थी। बिटकॉइन जैसे क्रिप्टोकरेंसी के प्रसार के बीच यह घोषणा की गयी थी। इस मुद्रा को लेकर आरबीआई की कई चिंताएं हैं। सरकार ने पिछले सप्ताह निजी क्रिप्टोकरेंसी बंद करने के लिये कदम उठाया।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा, ‘‘डिजिटल मुद्रा के संदर्भ में, मुझे लगता है कि हम पहले ही दस्तवेज जारी कर चुके हैं। हमारा डिजिटल भुगतान दस्तावेज यह बताता है कि आरबीआई में डिजिटल मुद्रा पर काम जारी है।’’

कानूनगो ने कहा कि डिजिटल मुद्रा शुरू करने के बारे में मौद्रिक नीति समिति कुछ समय पहले ही घोषणा की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी एक समिति इस पर गौर कर रही है। वास्तव में एक आंतरिक समिति इस पर ध्यान दे रही है। समिति केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा के मॉडल के बारे में निर्णय करेगी और इस बारे में आपको जल्दी ही सूचना सुनने को मिलेगा।’’

हाल के समय में निजी डिजिटल मुद्रा/ऑनलाइन मुद्रा/क्रिप्टो करेंसी की लोकप्रियता बढ़ी है।

भारत में नियामक और सरकार की ऐसी मुद्रा को लेकर चिंता है। वे इससे जुड़े जोखिम को लेकर चिंतित हैं।

केंद्रीय बैंक ने जनवरी में अपनी रिपोर्ट में कहा था, ‘‘इसके बावजूद, आरबीआई इस बात की संभावना टटोल रहा है कि क्या डिजिटल मुद्रा की जरूरत है। और अगर वाकई में इसकी जरूरत है, तब इसका परिचालन कैसे होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी