लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक के उद्योग अनुकूल उपायों से महामारी के प्रभाव से उबरने में मदद मिलेगी : एईपीसी

By भाषा | Updated: June 4, 2021 15:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून परिधान निर्यात संवर्द्धन परिषद (एईपीसी) ने रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा का स्वागत किया है। परिषद का कहना है कि केंद्रीय बैंक के उद्योग अनुकूल उपायों से कोविड-19 के प्रभाव से उबरने में मदद मिलेगी।

मौद्रिक नीति समीक्षा में केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दर को चार प्रतिशत पर यथावत रखा है। हालांकि, इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने अपने नरम रुख को जारी रखने का फैसला किया है।

एईपीसी के चेयरमैन ए शक्तिवेल ने कहा, ‘‘भारत दूसरी लहर से लगी चोट से उबरने का प्रयास रहा है। इससे आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई। मुझे विश्वास है कि मौद्रिक नीति के तहत किए गए विशेष उपायों से उद्योग को संकट से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।’’

सिडबी के लिए 16,000 करोड़ रुपये की विशेष नकदी सुविधा पर शक्तिवेल ने कहा कि इससे सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) की ऋण तक पहुंच सुगम हो सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?