लाइव न्यूज़ :

आरबीआई एआरसी की समीक्षा के लिए समिति गठित करेगा

By भाषा | Updated: April 7, 2021 14:10 IST

Open in App

मुंबई, सात अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) के कामकाज को सुचारु बनाने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जो इन संस्थानों की व्यापक समीक्षा करेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में तनावग्रस्त परिसंपत्तियों से निपटने के लिए परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी और परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी बनाने की घोषणा की थी।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष के लिए पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि एआरसी की संख्या और आकार में काफी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन तनावग्रस्त परिसंपत्तियों के समाधान में उसकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल अभी तक नहीं हो सका है।

उन्होंने कहा कि इसलिए वित्तीय क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र में एआरसी के कामकाज की व्यापक समीक्षा करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जो वित्तीय संस्थाओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए ऐसी संस्थाओं को सक्षम बनाने के उपायों की सिफारिश करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?