लाइव न्यूज़ :

RBI ने घटाया ग्रोथ अनुमान, 7.2 फीसदी होगी मौजूदा वित्त वर्ष में बढ़त

By भाषा | Updated: April 4, 2019 14:23 IST

रिजर्व बैंक ने कहा, ‘‘2019-20 में जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पहली छमाही में यह 6.8 -7.1 प्रतिशत और अंतिम छमाही में 7.3- 7.4 प्रतिशत रह सकती है।’’ केंद्रीय बैंक ने कहा कि मुद्रास्फीति परिदृश्य पर कई अनिश्चितताओं के बादल छाये हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक ने फरवरी महीने में हुई मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में 2019-20 में जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था। वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही के लिये उसने जीडीपी वृद्धि दर 7.2 से 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

रिजर्व बैंक ने मानसून पर अल नीनो के संभावित असर और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में अनिश्चितता को लेकर चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के पहले के अनुमान 7.4 प्रतिशत से घटाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया।

रिजर्व बैंक ने फरवरी महीने में हुई मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में 2019-20 में जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था। वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही के लिये उसने जीडीपी वृद्धि दर 7.2 से 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

रिजर्व बैंक ने बैठक के बाद जारी बयान में कहा कि फरवरी बैठक के बाद घरेलू निवेश गतिविधियों में नरमी के संकेत मिले हैं जो उत्पादन में सुस्ती और पूंजीगत वस्तुओं के आयात में देखने को मिला। उसने कहा, ‘‘वैश्विक अर्थव्यवस्था की आर्थिक वृद्धि में सुधार का देश के निर्यात पर असर पड़ सकता है।’’

केंद्रीय बैंक ने कहा कि वाणिज्यिक क्षेत्र में बेहतर वित्तपोषण ने आर्थिक गतिविधियों को सहारा दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक खर्च बढ़ने तथा कर लाभ के कारण लोगों की खर्च करने योग्य आमदनी अधिक होने से निजी उपभोग बढने का अनुमान है। कारोबारी धारणा भी सकारात्मक बने रहने का अनुमान है।

रिजर्व बैंक ने कहा, ‘‘2019-20 में जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पहली छमाही में यह 6.8 -7.1 प्रतिशत और अंतिम छमाही में 7.3- 7.4 प्रतिशत रह सकती है।’’ केंद्रीय बैंक ने कहा कि मुद्रास्फीति परिदृश्य पर कई अनिश्चितताओं के बादल छाये हुए हैं।

प्रमुख खाद्य उत्पादों का घरेलू एवं वैश्विक मांग-आपूर्ति संतुलन अनुकूल बना रह सकता है। हालांकि, शुरुआती अनुमानों में 2019 में मानसून पर अल नीनो प्रभाव के संकेत दिये जा रहे हैं। समिति ने माना कि उत्पादन की खाई नकारात्मक बनी हुई है और घरेलू अर्थव्यवस्था के समक्ष विशेषकर वैश्विक मोर्चे पर चुनौतियां बनी हुई हैं।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम