लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने बताया, नोटबंदी के बाद बंद हुए 500 और 1000 के नोटों को ऐसे किया जा रहा है नष्ट

By भाषा | Updated: March 19, 2018 06:01 IST

एक अनुमान के मुताबिक नोटबंदी के बाद आरबीआई के पास कुल 15.28 लाख करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 19 मार्च। लोगों के मन में यह सवाल काफी लंबे समय से उठ रहा है कि नोटबंदी के बाद बैंकों के पास जमा हुए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के साथ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) क्या कर रहा है? आरबीआई ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया है कि बैंकों के पास जमा हुए इन पुराने नोटों को नष्ट करने की प्रक्रिया जारी है।  

आरबीआई का कहना है कि इन नोटों को मशीनों के द्वारा टुकड़ों में काटकर और ईंट की तरह ठोस बनाकर एक टेंडर प्रक्रिया के जरिए नष्ट किया जा रहा है। आरबीआई ने यह जानकारी एक पत्रकार के द्वारा दायर की गई आरटीआई के जवाब में दी है।

एक अनुमान के मुताबिक नोटबंदी के बाद आरबीआई के पास कुल 15.28 लाख करोड़ रुपये जमा हुए हैं। आरबीआई ने अपने जवाब में कहा, '500 और 1000 के पुराने नोटों को पहले गिना जाता है, फिर इनके असली-नकली का वेरिफिकेशन किया जाता है। इसके बाद इन नोटों को आरबीआई की विभिन्न शाखाओं में मौजूद मशीनों के द्वारा टुकड़े-टुकड़े करके एक ईंट की तरह आकार बना दिया जाता है, फिर इन्हें टेंडर निकालकर नष्ट करवाया जाता है।' 

आरबीआई का कहना है कि वह इन नोटों को रीसाइकल नही करता है। देशभर में इन पुराने नोटों के वेरिफिकेशन के लिए लगभग 59 करंसी वेरिफिकेशन ऐंड प्रोसेसिंग मशीनों का इस वक्त इस्तेमाल हो रहा है। गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को सरकार द्वारा नोटबंदी की घोषणा की गई थी और 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बैन कर दिया था। 

इसके कुछ दिन बाद ही सरकार ने 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए थे। कई अर्थशास्त्री और विपक्षी नेता केंद्र सरकार द्वारा की गई नोटबंदी पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार शुरुआत से ही इसे सफल बता रही है।

टॅग्स :नोटबंदीआरबीआईNoteban
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित