लाइव न्यूज़ :

RBI ने दूसरी छमाही के लिए खुदरा महंगाई का अनुमान बढ़ाया, जीडीपी वृद्धि का अनुमान घटाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2019 12:32 IST

CPI inflation: मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए आरबीआई ने दूसरी छमाही के लिए खुदरा महंगाई का अनुमान बढ़ा दिया है

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई ने दूसरी छमाही के लिए खुदरा मंहगाई का अनुमान बढ़ायाआरबीआई ने खुदरा महंगाई अनुमान को 3.5 - 3.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.1- 4.7 फीसदी किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को अपनी मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान करते हुए रेपो रेट को 5.15 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा। इस साल लगातार पांच बार रेपो रेट घटाने के बाद आरबीआई ने पहली बार इसकी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अनुमान बढ़ाकर 5.1- 4.7 प्रतिशत किया। पिछली मौद्रिक समीक्षा में इसे 3.5 - 3.7 प्रतिशत रखा गया था। 

माना जा रहा था कि देश की जीडीपी के वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घटकर 4.5 प्रतिशत पर आ जाने और इसके पिछली 26 तिमाहियों में सबसे कम रहने के बाद आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकती है। 

लेकिन आरबीआई ने आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिये नीतिगत रुख को उदार बनाए रखा है। 

वहीं रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिये सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.1 फीसदी से पांच प्रतिशत किया। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित