आरबीआई फरवरी में शुद्ध रूप से 1.219 अरब मूल्य के अमेरिकी डॉलर की बिकवाली की

By भाषा | Updated: April 26, 2021 22:23 IST2021-04-26T22:23:51+5:302021-04-26T22:23:51+5:30

RBI net sale of US $ 1.219 billion in February | आरबीआई फरवरी में शुद्ध रूप से 1.219 अरब मूल्य के अमेरिकी डॉलर की बिकवाली की

आरबीआई फरवरी में शुद्ध रूप से 1.219 अरब मूल्य के अमेरिकी डॉलर की बिकवाली की

मुंबई, 26 अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इस साल फरवरी में अमेरिकी डॉलर का शुद्ध बिकवाल रहा। उसने हाजिर बाजार में 1.219 अरब डॉलर बेचे। सोमवार को जारी आरबीआई के आंकड़े से यह जानकारी मिली।

यह लगातार दूसरा मौका है जब वित्त वर्ष 2020-21 में केंद्रीय बैंक ने हाजिर बाजार में शुद्ध रूप से अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली की। इससे पहले, केंद्रीय बैंक ने अप्रैल 2020 में 1.142 अरब डॉलर मूल्य के डॉलर बेचे थे। उसके बाद से वह जनवरी 2021 तक लगातार नौ महीने शुद्ध लिवाल रहा।

केंद्रीय बैंक के अप्रैल 2021 के मासिक पत्रिका (बुलेटिन) के अनुसार आरबीआई ने फरवरी 2021 में 23.352 अरब डॉलर मूल्य के डॉलर खरीदे जबकि 24.751 अरब डॉलर मूल्य के बेचे।

इससे पहले, पिछले साल इसी महीने में आरबीआई ने शुद्ध रूप से 9.144 अरब डॉलर मूल्य के डॉलर खरीदे थे।

वित्त वर्ष 2019-20 में केंद्रीय बैंक ने शुद्ध रूप से 45.097 अरब डॉलर मूल्य के डॉलर की खरीद की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: RBI net sale of US $ 1.219 billion in February

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे