लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने 2021- 22 के लिए आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाकर 9.5 प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: June 4, 2021 11:33 IST

Open in App

मुंबई, चार जून कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से उपजी अनिश्चितता के बीच रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिये आर्थिक वृद्धि के अनुमान को कम करके 9.5 प्रतिशत कर दिया। इससे पहले वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था।

मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा के परिणाम की घोषणा करते हुये कहा कि कोविड- 19 संक्रमण और मृतकों की संख्या में अचानक वृद्धि से अर्थव्यवस्था में सुधार की जो शुरुआत हुई थी वह कमजोर पड़ गई। हालांकि, यह पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई।

आर्थिक वृद्धि गतिविधियां अभी जीवित हैं। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर दूसरी लहर के दौरान आपूर्ति परिस्थितियों ने इस दौरान अपनी मजबूती का प्रदर्शन किया।

रिजर्व बैंक गवर्नर ने कहा कि रिजर्व बैंक ‘‘लगातार नई सोच और विचारों पर काम करेगा।’’ इस दौरान वह सबसे बुरे समय को ध्यान में रखते हुये योजना बनायेगा और बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ आगे बढ़ेगा।

दास ने कहा कि शुक्रवार को जिन उपायों की घोषणा की गई है, वह और अब तक जो कदम उठाये गये हैं उनसे उम्मीद की जाती है कि ‘‘जहां से हम फिसल गये थे’’ वहां से आगे बढ़ेंगे।

रिजर्व बैंक ने इससे पहले अप्रैल में हुई मौद्रिक नीति की समीक्षा में 2021- 22 के दौरान आर्थिक वृद्धि 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

देश के सकल घरेलू उत्पाद में पिछले वित्त वर्ष यानी 2020- 21 में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले वित्त वर्ष की शुरुआत जहां भारी गिरावट के साथ हुई थी वहीं चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था वृद्धि की राह पर लौटी और जनवरी- मार्च 2021 तिमाही में 1.6 प्रतिशत वृद्धि हासिल की गई। इससे पिछली तिमाही में जीडीपी में 0.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी।

आरबीआई गवर्नर ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद कहा, ‘‘ ... वास्तविक जीडीपी वृद्धि अब 2021- 22 के दौरान 9.5 प्रतिशत रहेगी। वित्त वर्ष 2021- 22 की पहली तिमाही में 18.5 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 7.9 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 7.2 प्रतिशत और चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें